CrimeUttar Pradesh

हनीमून बना मौत का सफर : इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने करवाई, गाजीपुर में गिरफ्तार

गाजीपुर, 9 जून 2025:

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने करवाई थी। उसने ही हत्या की साजिश रची और भाड़े के हत्यारों को बुलाया। इस मामले में सोनम रघुवंशी (24) को यूपी के गाजीपुर जिले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश के मुताबिक सोनम गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी हाईवे स्थित काशी ढाबा पर मिली। गाजीपुर पुलिस ने सोनम को वन स्टॉप सेंटर में रखा है। बताया जाता है कि मेघालय से भागकर सोनम गाजीपुर पहुंची और ढाबा संचालक के मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गाजीपुर पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने ढाबे से सोनम को हिरासत में ले लिया। सोनम को कस्टडी में लिए जाने की सूचना पर मेघालय और इंदौर पुलिस की टीम गाजीपुर पहुंच रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

ये भी पढ़ें:

उधर, मेघालय पुलिस ने जानकारी दी है कि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सोनम को गाजीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह भी बताया गया कि राजा की हत्या की योजना पहले से ही बनाई गई थी, जिसे मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें  राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच बढ़ा विवाद, FIR और गुजारा भत्ते पर टकराव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link