Uttar Pradesh

“सुपरकॉप को CM योगी की धौंस, यूट्यूबर को गोली मारने की धमकी”

संभल, उत्तरप्रदेश।25 दिसंबर 2024

संभल में सीओ अनुज चौधरी और यूट्यूबर के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यूट्यूबर, मुरादाबाद निवासी मशकूर रजा दादा, ने 24 नवंबर को हिंसा के बाद CO से इंटरव्यू की मांग की, जिसे अनुज चौधरी ने मना कर दिया। इसके बावजूद यूट्यूबर ने लगातार फोन किया और भाजपा नेता होने का दावा करते हुए सीएम योगी और डीजीपी का नाम लेकर दबाव बनाया। बातचीत में वह सीओ को धमकी देते हुए कह रहा था, “तुम गोली मार दोगे?” इसके बाद अनुज चौधरी ने उसे चेतावनी दी और बाद में यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद यूट्यूबर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह हवालात से बाहर आते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है। उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह फेमस होने के लिए इंटरव्यू लेना चाहता था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP विधानसभा में योगी के जिस पोस्टर पर हुआ एक्शन, वही लेकर धरने पर बैठे MLA सचिन यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link