Uttar Pradesh

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी : परिसीमन आज से, 14 जुलाई तक पूरी होगी वार्डों की अंतिम सूची

लखनऊ, 28 जून 2025:

यूपी में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया आज से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंचायतीराज विभाग ने विस्तृत समयसारिणी जारी की है।

वार्डों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन 1 से 3 जुलाई के बीच

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण 28 से 30 जून तक किया जाएगा। इसके बाद ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों के वार्डों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन 1 से 3 जुलाई के बीच किया जाएगा। 4 जुलाई से 8 जुलाई तक आम जनता से आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 9 से 11 जुलाई के बीच किया जाएगा। अंततः वार्डों की अंतिम सूची 12 से 14 जुलाई तक प्रकाशित होगी, जिसे 16 जुलाई तक पंचायतीराज निदेशालय को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इसलिए कराया जा रहा है परिसीमन

Advertisement

गत पंचायत चुनाव के बाद राज्य में कई नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम बनाए गए हैं, जिनके सीमा विस्तार के चलते कई ग्राम पंचायतों की संरचना में बदलाव हुआ है। ऐसे में कई ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 1000 से कम हो गई है। ऐसे ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर उन्हें निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में मिलाया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में नगरीय निकायों के सृजन या विस्तार से कोई बदलाव नहीं हुआ है, वे भी इस बारे में जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें  हिंदूवादी संगठनों का विरोध...होटल संचालक ने लाइटें बंद कर रोकीं शादी की रस्में, जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link