Uttar Pradesh

सपा अध्यक्ष पर बोले मेरठ सांसद अरुण गोविल, कहा – “अखिलेश यादव करते हैं सनातन का विरोध”

अनमोल शर्मा

मेरठ,9 जुलाई 2025:

यूपे के मेरठ शहर के सांसद और रामायण में श्रीराम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं अखिलेश यादव पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि वे सनातन धर्म का हमेशा विरोध करते हैं।”

कांवड़ यात्रा को लेकर भी अरुण गोविल ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, “पहचान बताने में किसी को क्या दिक्कत हो सकती है? जब हम मार्केट से कोई प्रोडक्ट भी खरीदते हैं, तो उस पर भी नाम और पता लिखा होता है। ऐसे में अगर कोई अपनी पहचान बताने से हिचक रहा है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।”

ये भी पढ़ें:

सांसद गोविल का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में कांवड़ यात्रा का माहौल है और कई राजनीतिक दल इससे जुड़े मामलों पर सक्रिय हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी जताया कि धार्मिक पहचान छिपाने को लेकर समाज में गलत संदेश न जाए, इस पर सभी को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें  पीएम आवास योजना के आवंटियों की मदद को लगे कैंप, मौके पर निपटेगी समस्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button