CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : पति जेल गया तो पत्नी ने संभाला ड्रग्स रैकेट, देवर, ससुर व एक सहयोगी भी गिरफ्त में

लखनऊ, 15 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में तस्कर नेहा निषाद, उसके देवर आयुष, ससुर श्रवण निषाद और सआदतगंज निवासी सुफियान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया गया।

10 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

एएनटीएफ के आईजी अब्दुल हमीद ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके में रहने वाला एक परिवार बाराबंकी से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में फुटकर बिक्री करता है। सूचना की पुष्टि के बाद एएनटीएफ और ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:

छापेमारी के दौरान तलाशी में एक किलो मार्फिन, 252 ग्राम चरस, 5.5 किलो गांजा, छह ग्राम मेफेड्रोन, एक कार, चार मोबाइल फोन, 79,530 रुपये नकद और 100 यूरो का एक नोट बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से नशे की तस्करी और बिक्री में सक्रिय था। महिला आरोपी नेहा निषाद इस गिरोह का संचालन कर रही थी। पुलिस का कहना है कि महिला होने के कारण नेहा पर किसी को शक नहीं होता था।

Advertisement

आईजी के मुताबिक नेहा का पति लक्की भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके जेल जाने के बाद नेहा ने पूरा नेटवर्क संभाल लिया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर बाराबंकी से जुड़े नेटवर्क और लखनऊ में फैले फुटकर विक्रेताओं की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें  LPG संकट के बीच 'एथेनॉल स्टोव' पर सरकार का फोकस...विकल्प के तौर पर तैयारी तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link