Uttar Pradesh

प्राथमिक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा…5वीं का छात्र घायल, हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 2 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में चिलुआताल थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर का मलबा कक्षा 5 के एक छात्र के सिर पर गिरा। गम्भीर रूप से घायल छात्र का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

घटना के समय कक्षा में पढ़ रहे थे छात्र

Advertisement

चिलुआताल थाना क्षेत्र के चरगांवा ब्लाक की ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय बालापार है। यहां शनिवार को सुबह कक्षा पांच के कमरे की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। प्लास्टर बेंच पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे छात्र विक्रम पर गिरा। बैजनाथ पुर टोला भलुअहवा निवासी धीरज के बेटे विक्रम का सिर फट गया। घटना से विद्यालय में अफरातफरी मच गई।

पहले भी टूट चुका है छज्जा, अफसरों को भेजा था वीडियो

आनन फानन विद्यालय के अध्यापक घायल छात्र को इलाज के लिये महायोगी गुरुगोरक्षनाथ विश्वविद्यालय लाए यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। छात्र विक्रम का इलाज वहीं चल रहा है। शिक्षको का कहना है कि गत 17 जून विद्यालय के बरामदे की छत और छज्जा टूट कर गिर गया था जिसका वीडियो बना कर अधिकारियो को अवगत कराया गया था।

ये भी पढ़ें  धांधली वाली रोड पर पैदल घूमे अफसर, मोहलत देने से किसानों का इंकार, बोले- लड़ाई आर-पार की होगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link