National

धड़क 2 की कमाई में गिरावट के बाद मेकर्स का बड़ा दांव, सिर्फ 99 रुपये में दिखेगी फिल्म

मुंबई, 5 अगस्त 2025:

1 अगस्त को रिलीज़ हुई तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ को भले ही समीक्षकों से तारीफें मिली हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। चार दिनों में फिल्म की कमाई गिरती चली गई, और इसी को देखते हुए मेकर्स ने नुकसान से बचने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

फिल्म ने पहले दिन भारत में सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.75 करोड़ तक पहुंचा। रविवार को थोड़ी राहत मिली और 4.15 करोड़ की कमाई हुई, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई सीधे गिरकर 1.40 करोड़ रह गई। इस तरह चार दिनों में ‘धड़क 2’ की कुल कमाई सिर्फ 12.80 करोड़ रुपये रही है, जबकि इसका बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है।

कमाई में इस गिरावट को देखते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने मंगलवार को एक विशेष ऑफर शुरू किया है। इसके तहत दर्शक फिल्म को सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं, वह भी देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए है और इसमें recliner, 3D या premium फॉर्मेट शामिल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:

धर्मा मूवीज ने सोशल मीडिया पर इस ऑफर की घोषणा करते हुए लिखा – “अब हर खुशी मिल जाएगी”। बुकिंग साइट बुकमायशो के मुताबिक, इस ऑफर के बाद सिर्फ एक घंटे में 1.55 लाख टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और मंगलवार की कमाई से ही तय होगा कि यह रणनीति कामयाब रही या नहीं।

Advertisement

फिल्म की कहानी दो अलग समुदायों के प्रेमियों के संघर्ष पर आधारित है, जिन्हें समाज की जातिगत नफरत का सामना करना पड़ता है। सामाजिक मुद्दे को लेकर बनी यह फिल्म भले ही गंभीर विषय पर आधारित हो, लेकिन कमाई के लिहाज से यह फिलहाल जूझती नजर आ रही है।

अब देखना यह है कि 99 रुपये का यह ऑफर फिल्म के भाग्य को कितना बदल पाता है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने फिर किया प्रदेश सरकार पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link