National

इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को किया गया सस्पेंड

इंडिगो में जारी संकट के बीच DGCA ने चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। जबकि आज भी बंगलूरू एयरपोर्ट से इंडिगो की 54 उड़ानें रद्द की गईं

नई दिल्ली, 12 दिसंबर 2025 :

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में जारी संकट के बीच आज डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एक्शन लेते हुए एयरलाइन के सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की निगरानी करने वाले चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। इन अधिकारियों में रिषराज चैटर्जी, सीमा झमनानी, अनिल कुमार पोखरियाल और प्रियम कौशिक शामिल हैं। इंडिगो, जो घरेलू एविएशन मार्केट में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी रखती है, का मार्केट कैप हालिया संकट के बाद लगभग 21,000 करोड़ रुपये तक गिर गया है।

बंगलूरू एयरपोर्ट से 54 फ्लाइट्स रद्द

आज भी बंगलूरू एयरपोर्ट से इंडिगो की 54 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 31 आगमन और 23 प्रस्थान उड़ानें शामिल थीं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। गुरुवार को भी दिल्ली और बंगलूरू एयरपोर्ट पर 200 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।

ये भी पढ़ें:

DGCA ने तेज की अपनी जांच प्रक्रिया

Advertisement

DGCA ने इंडिगो में जारी संकट के बीच अपनी जांच को और गति दे दी है। अधिकारी एयरलाइन के मुख्यालय पर तैनात रहकर संचालन पर लगातार नजर रख रहे हैं। जांच समिति में जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्माने, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, वरिष्ठ एफओआई कपिल मंगलीक और एफओआई लोकेश रामपाल शामिल हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर संचालन में हुई गड़बड़ी के मूल कारणों की पहचान करना है।

गहन समीक्षा में शामिल हैं HR और ऑपरेशन नियम

जांच समिति एयरलाइन की मानव संसाधन योजना, फ्लक्चुएटिंग रोस्टर सिस्टम और पायलटों के नए ड्यूटी पीरियड और रेस्ट नियमों का भी मूल्यांकन करेगी, जो 1 नवंबर से लागू हुए हैं। DGCA ने स्पष्ट किया है कि एयरलाइन संचालन में खामियों की जड़ तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की जाएगी।

विंटर शेड्यूल में कटौती का आदेश

सिविल एविएशन मंत्रालय ने इंडिगो को, जो सामान्य रूप से करीब 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, अपने विंटर शेड्यूल को 10 प्रतिशत कम करने का निर्देश दिया है। इससे एयरलाइन को संचालन में सुधार और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : नए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों ने घेरा नगर निगम दफ्तर... लगाए ये आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link