Uttar Pradesh

गोरखपुर: आधा घंटे की बारिश में तालाब बना महानगर क्षेत्र, जलभराव से जूझे लोग

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 11 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर महानगर क्षेत्र में लगभग आधा घण्टे हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। प्रमुख सड़कें और वार्ड क्षेत्र पानी में लबालब डूब गए। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम और जलभराव दोनों से जूझना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

यहां सोमवार दोपहर करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ ही मिनटों में आसमान घने काले बादलों से ढंक गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने उमस झेल रहे लोगों को राहत दी लेकिन शहर को पानी पानी कर दिया। कई इलाकों में पानी भर गया। प्रमुख सड़कें वार्ड क्षेत्र की गलियां और रास्ते पानी मे डूब गए।

महानगर क्षेत्र में हुई इस बारिश ने नगर निगम के विकास कार्यों की पोल खोल दी। शहर में चारो तरफ करोड़ों रुपए से बने नाला नाली और साफ सफाई के सहारे जलनिकासी का दावा किया जा रहा था। वहीं महज आधा घण्टे की बारिश ने व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। जिला अस्पताल, मेवातीपुर ,गीता प्रेस, सहित दर्जनों क्षेत्र में पानी का जलजमाव लोगो के लिए मुसीबत बन गया। बारिश थमते ही शहर के कई व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। असुरन चौराहा, एच.एन. सिंह चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा और यूनिवर्सिटी चौराहा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस से घर लौट रहे कर्मचारियों और स्कूल बसों के कारण ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया।

ये भी पढ़ें  'वीरू-बसंती' जैसा ड्रामा : टावर पर चढ़ा पति... हैंड माइक लेकर पत्नी ने ये कहकर मनाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button