Uttar Pradesh

भाजपा का झंडा लगी एसयूवी सवार ने की दरोगा को कुचलने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

लखनऊ, 27 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित एक स्कूल की छात्राओं से एसयूवी सवार लगातार छेड़खानी कर रहा था। दबंग एसयूवी सवार ने टोकाटाकी करने पर स्कूल की प्रधानाचार्य को चोट पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद दरोगा ने गाड़ी रोकनी चाही तो उसे भी कुचलने की कोशिश की गई। भाजपा का झंडा और विधायक का स्टिकर लगी ये एसयूवी को पुलिस ने सिर्फ सीज किया और आरोपी को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया।

मामला राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके का है। यहां मंगलवार शाम स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को टेढ़ी पुलिया के निकट दरोगा राम गोपाल यादव ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर गाड़ी चढाने की कोशिश की गई। संयोग से दरोगा रामपाल बच गए और इसके बाद पीछा कर शनि मंदिर के पास एसयूवी सवार आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया गया कि भाजपा का झंडा और विधायक का स्टिकर लगी एसयूवी सवार कई दिनों से एक स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी कर रहा था।

गत 23 अगस्त को आरोपी जब स्कूल गेट पर पहुंचा। प्रधानाचार्य भी स्टाफ के साथ गेट पर आईं तो एसयूवी सवार उनसे भी उलझ गया और उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य का आरोप है कि गुडंबा पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल दरोगा रामपाल द्वारा आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आरोपी की एसयूवी सीज की और उसको थाने से छोड़ दिया। इस दौरान आरोपी ने खुद को पूर्व सांसद का रिश्तेदार बताया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका था। इसलिए उसकी गाड़ी सीज की गई है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : सीएम डैशबोर्ड में रैंकिग खिसकी... जनसुनवाई से भी भाग रहे अफसर, 39 को नोटिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link