Uttar Pradesh

कुशीनगर : RSS के जिला सह संघचालक के बेटे की हत्या, चार सगे भाई नामजद

कुशीनगर, 30 अगस्त 2025:

यूपी के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार शाम पशु चराने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही दबंगों ने आरएसएस के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के छोटे बेटे उत्कर्ष सिंह (40) की बेरहमी से हत्या कर दी। उत्कर्ष अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री थे।

ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों ने उत्कर्ष को खेत में पहले लाठी-डंडों से पीटा और जब वह जान बचाकर भागे तो गांव तक पीछा कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी आंख फोड़ दी और कान काट दिया। घटना के बाद काफी देर तक आरोपी मौके पर ही मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत सिंह ने तहरीर में गांव के कन्हई यादव के चार बेटों सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेन्द्र यादव और ज्ञान यादव को नामजद किया है। आरोप है कि इन्हीं के पशु खेत में चर रहे थे, जिस पर रोक लगाने को लेकर विवाद हुआ और हमले में बदल गया।

Advertisement

सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों के बयान लिए। फॉरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौथे की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, विपक्ष पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link