Uttar Pradesh

“दिल्ली-NCR में रोबोट रेस्टोरेंट: ऑर्डर लेगा, खाना परोसेगा और घूमने की जगहें भी बताएगा

ग्रेटर नोएडा,11 जनवरी 2025

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित फूड एक्जिबिशन में एआई आधारित रोबॉट “इको” ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह रोबॉट होटल और रेस्तरां में भोजन परोसने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के सीईओ डॉ. प्रवीण नारंग ने बताया कि इसे प्रोग्रामिंग के जरिए रेस्तरां की संरचना के अनुसार सेट किया जाता है। जब खाना तैयार हो जाता है, तो कर्मचारी ट्रे में भोजन रख देते हैं, जिसे इको रोबॉट पकड़कर संबंधित टेबल पर पहुंचा देता है। ग्राहक को केवल अपनी प्लेट उठानी होती है, और रोबॉट वापस बेस स्टेशन लौट जाता है। इसे 15 टेबल तक प्रोग्राम किया गया है, जिसे और अपग्रेड किया जा सकता है।

इको की एक खासियत यह भी है कि यह भोजन परोसने के साथ-साथ मेन्यू और पर्यटक स्थलों की जानकारी भी देता है। यह पर्यटकों को आसपास के स्थानों की दूरी और वहां पहुंचने में लगने वाले समय के बारे में बताने में सक्षम है। इसमें लगे तीन सेंसर रास्ते में आने वाली रुकावटों को पहचानकर रोबॉट को रोकते हैं, जिससे यह गिरने या टकराने से बचता है। इसके अलावा, डीसी मोटर और सर्वो मोटर के जरिए इसके हाथ और पैर मूवमेंट करते हैं। होटल स्टाफ को इसे संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे वेटरों की कमी की समस्या का समाधान हो सके।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इटावा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, संगीत सोम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link