Uttar Pradesh

इतना दुस्साहस… गोरखपुर में बीएससी के छात्र को दौड़ाकर पड़ोसी ने मार दी गोली, हालत गंभीर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 23 सितंबर 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल क्षेत्र के पथरा बड़गो गांव में सोमवार देर रात बीएससी के छात्र अमन मौर्या (25) को पड़ोसी ने दौड़ाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस जांच में पता चला कि दो दिन पहले छात्र का अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी विवाद को घटना से जोड़कर जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी और रामगढ़ताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घायल छात्र के पिता मनोज मौर्या किसान हैं। उन्होंने पड़ोसी पर गोली चलाने का संदेह जताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। छात्र के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  आस्था से अर्थव्यवस्था तक... योगी मॉडल ने बदली यूपी की तस्वीर, 9 साल में पर्यटन बना 7 गुना ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button