Lucknow CityUttar Pradesh

किसान का बेटा व सरकारी कॉलेज… शिवा ने JEE ADVANCED में बनाई जगह, निदेशक ने दी शाबाशी

राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा के छात्र शिवा ने हासिल की जेईई एडवांस्ड में 5344वीं रैंक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित, कहा- संसाधनों की कमी प्रतिभा की राह नहीं रोक सकती।

लखनऊ/बाराबंकी, 5 जून 2026:

जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता हासिल करने वाले बाराबंकी के छात्र शिवा की उपलब्धि को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सम्मानित किया है। राजकीय इंटर कॉलेज निन्दूरा के छात्र शिवा ने परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 5344वीं रैंक प्राप्त की थी। उनकी इस सफलता को सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने उन्हें सम्मानित किया।

बाराबंकी के निन्दूरा ब्लॉक स्थित मोहसंड गांव निवासी शिवा साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता आनन्द प्रकाश मजदूरी, राजमिस्त्री का काम और खेती से परिवार चलाते हैं, जबकि माता सोनी गृहिणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बीच पढ़ाई जारी रखते हुए शिवा ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता दर्ज कराई।

WhatsApp Image 2026-06-05 at 5.34.39 PM

ये भी पढ़ें:

सम्मान समारोह के दौरान प्रताप सिंह बघेल ने शिवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पास भी प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन, मेहनत और अनुशासन के दम पर वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी पहचान बना सकते हैं।

Advertisement

कहा कि शिवा की उपलब्धि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएगी। विभागीय अधिकारियों ने भी इसे सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम बताया। इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह समेत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  योगी ने बैठक में परखीं पीएम के आगमन की तैयारियां...पर्यटन सुविधा केंद्र का हाल जाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link