Uttar Pradesh

रपड़ी ईको पार्क में दिखेगा जंगल का रोमांच, बच्चों से फैमिली टूरिस्ट तक सबके लिए खास तैयारी

फिरोजाबाद में 3.47 करोड़ की परियोजना पर तेज हुए विकास कार्य, मगरमच्छ से डॉल्फिन तक की विशाल प्रतिमाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र

लखनऊ/फिरोजाबाद, 10 मई 2026:

यूपी के फिरोजाबाद के रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र की तस्वीर अब तेजी से बदलती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत करीब 3.47 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। पहली किश्त के रूप में 2.60 करोड़ रुपये जारी होने के बाद पार्क को आधुनिक, आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रपड़ी ईको पार्क को खास तौर पर परिवारों, बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए नए अनुभव वाले पर्यटन केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए आधुनिक प्ले जोन बनाया जा रहा है जबकि नया भव्य एंट्रेंस गेट, सैंड स्टोन बेंच, आकर्षक साइनिज और बेहतर सुविधाएं पार्क की सुंदरता को नया रूप देंगी।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.42.09 PM

ये भी पढ़ें:

पार्क में वन्यजीवों की जीवन आकार प्रतिमाएं भी प्रमुख आकर्षण बनने जा रही हैं। मगरमच्छ, हाइना, कछुआ, डॉल्फिन और इंडियन रॉक पाइथन जैसे जीवों की विशाल प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जो बच्चों के लिए रोमांच और सीख दोनों का केंद्र बनेंगी। माना जा रहा है कि यह थीम आधारित विकास रपड़ी ईको पार्क को प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों से अलग पहचान देगा।

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां रूफ टॉप सोलर फोटो वोल्टाइक पावर सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इसके जरिए पार्क को ईको फ्रेंडली और सस्टेनेबल पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक लाइटिंग सिस्टम, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, पर्यटकों के लिए विश्राम स्थल, सुव्यवस्थित मार्ग और पूरे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के तहत प्रदेश में ईको टूरिज्म को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का असर जल्द जमीन पर दिखाई देगा।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.42.09 PM (1)

मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। सोलर एनर्जी, आधुनिक सुविधाओं और प्रकृति आधारित पर्यटन मॉडल के जरिए रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र को आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की तैयारी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गोरखनाथ पीठ का विजयादशमी महोत्सव: योगी आदित्यनाथ ने निभाया राजधर्म और संत कर्तव्य का अनूठा संगम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link