Uttar Pradesh

लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चुने गए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूपी के सभापति

लखनऊ, 26 जुलाई 2025:

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के शनिवार को लखनऊ में हुए चुनाव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सर्वसम्मति से सभापति चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह का चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान फतेहपुर के चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों पदों के लिए नाम प्रस्तावित किए, जिसे पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने सभा में समर्थन के लिए प्रस्तुत किया। ध्वनि मत से प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है। उन्होंने कहा कि आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सोसाइटी का योगदान सराहनीय है। पूरे भारत में इसकी 1100 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि सोसाइटी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, रक्तदान अभियान तथा विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करती है। यह संगठन मानवीय मूल्यों जैसे निष्पक्षता, निस्वार्थ सेवा और एकता को भी बढ़ावा देता है। पाठक ने यह भी कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी युद्ध या संघर्ष के समय घायल व्यक्तियों और युद्धबंदियों की सहायता में भी अहम भूमिका निभाती है।

चुनाव अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने पिछले वर्षों में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों का विवरण सभा के समक्ष रखा। इस अवसर पर लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  अयोध्या, काशी व लखनऊ कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप...बाहर आए जज-वकील, चेकिंग जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link