Bihar

CM नीतीश का एक और बड़ा ऐलान, अब बिहार में पत्रकारों को मिलेगी 15 हजार पेंशन

पटना, 26 जुलाई 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के पास आते-आते सीएम नीतीश कुमार एक के बार एक बड़े ऐलान कर रहे हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब बिहार में “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत पात्र व्यक्तियों को दी जाने वाली राशि 6000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।

सीएम ने कहा, “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विभाग को सभी पात्र पत्रकारों को 6,000 रुपये के बजाय 15,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले पत्रकारों की मृत्यु की स्थिति में, उनके आश्रित जीवनसाथी को 3,000 रुपये के बजाय 10,000 रुपये आजीवन पेंशन प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।


पत्रकार लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। हमने हमेशा पत्रकारों की सुविधाओं का ध्यान रखा है ताकि वे निष्पक्ष रूप से अपनी पत्रकारिता कर सकें और सम्मान के साथ रह सकें।” वहीं आपको बता दे कि इनके साथ ही, नीतीश कुमार द्वारा बीते दिनों कई और अन्य घोषणाएँ भी की गईं हैं। जैसे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। साथ ही, 125 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने का भी ऐलान किया गया है।

यह फ़ैसला 1 अगस्त, 2025 से लागू होगा और ये लाभ जुलाई के बिल से ही मिलने लगेंगे। बिहार सरकार ने अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ सरकारी नौकरियों और रोज़गार के अन्य अवसरों की भी घोषणा की है।  बिहार में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेड्डी राज्य के लोगों पर आशीर्वाद की वर्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  बिहार : रेप पीडिता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, तेजस्वी बोले - 'तालिबान शासन से भी बदतर'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link