Uttar Pradesh
हवाई सफर के दौरान थम गईं सांसें…..दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट में यात्री की रहस्यमयी मौत

लखनऊ,21 मार्च 2025:
एयर इंडिया की उड़ान A12845, जो नई दिल्ली से प्रस्थान कर चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह 8:10 बजे उतरी, में बिहार के गोपालगंज निवासी 52 वर्षीय आशिफ दौल्ला अंसारी को मृत पाया गया। साथी यात्री ने बताया कि अंसारी ने अपनी सीटबेल्ट बांधी हुई थी और भोजन की प्लेट भी नहीं छुआ था।
केबिन क्रू द्वारा भोजन प्लेट साफ करने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उड़ान में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की और उनकी नाड़ी बंद पाई। तत्पश्चात, हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, जहाँ उनकी मृत्यु पुष्टि हुई। सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि अस्वस्थ यात्री के आगमन पर तत्काल प्रतिक्रिया दी गई। अधिकारी जल्द विस्तृत जांच करेंगे।






