NationalPoliticsUttar Pradesh

यूपी : जिलों व नगरों में कांग्रेसियों की फौज को मिले अपने मुखिया, पुराने चेहरों पर दिखाया भरोसा

लखनऊ, 21मार्च 2025:

यूपी में कांग्रेस ने सभी जिलों में अपने कार्यक्रताओं की फौज को उनका मुखिया सौंप दिया है। नए जिला व नगर अध्यक्षों की लिस्ट में पुराने चेहरों पर भी भरोसा किया गया है। वहीं नए लोगों को मौका दिया गया है। बेहतर काम करने वाले लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी में मौका देने का भरोसा दिया गया है।

जिला व नगर अध्यक्षों पर होगी मजबूत जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी, जातीय समीकरण भी साधे

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ताज़पोशी के बाद हुए इस संठनात्मक बदलाव का कांग्रेसी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी इस लिस्ट को लेकर कांग्रेसियों का इंतजार खत्म हो गया है। मिशन 2027 में जुटने के लिए राहुल गांधी जल्द सभी से रूबरू होंगे। नए जिला व नगर अध्यक्षों को पार्टी के लिए मजबूत जमीन तैयार करने की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। नई लिस्ट में जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें:
  • लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है। महानगर अध्यक्ष दो लोग शहजाद और अमित त्यागी बनाए गए हैं।
    -वाराणसी में राजेश्वर सिंह पटेल को फिर से जिला अध्यक्ष और राघवेंद्र चौबे को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
    -इटावा में आशुतोष दीक्षित जिलाध्यक्ष व राशिद खान को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
    -आगरा में जिलाध्यक्ष रामनाथ सीकरवार व अमित दिवाकर को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
    -वाराणसी में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे को बनाया गया है।
    -गोरखपुर में राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष व रवि प्रताप निषाद को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    -अमेठी में प्रदीप सिंह सिंघल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    -सुल्तानपुर में अभिषेक सिंह राणा जिलाध्यक्ष व शकील अंसारी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
    -रायबरेली में पंकज तिवारी को जिले की व धीरज को नगर की कमान सौंपी गई है।
    -लखीमपुर में प्रह्लाद पटेल को जिला व रियाज अहमद खान को नगर का अध्यक्ष बनाया गया है।
    -मेरठ जिले में गौरव भाटी को जिले और रंजन शर्मा को नगर क्षेत्र की कमान सौंपी गई है।
    -मिर्जापुर में भी शिवकुमार पटेल को जिला कांग्रेस और राजन पाठक को शहर अध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी मिली है।
    -प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फ़ुजैल हाशमी को सौंपी गई है।गंगापार में अशफाक अहमद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
    -गाजीपुर में तीसरी बार सुनील राम जिलाध्यक्ष बने हैं। शहर अध्यक्ष पर भी फिर से संदीप विश्वकर्मा को जिम्मेदारी मिली है।
    -बलिया में उमाशंकर पाठक को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान मिली है।

देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें  खेल रहे बच्चों पर गिरी खंडहरनुमा घर की दीवार, एक की मौत, कई घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button