Uttar Pradesh

मुस्लिम महिला से की छेड़खानी… जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा घायल

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 29 सितंबर 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया ब्लॉक रोड पर मुस्लिम महिला से छेड़खानी की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरिपियों ने पथराव कर दिया। हमले में एसआई शिवकुमार यादव का सिर फट गया जबकि एसआई प्रमोद यादव को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को नियंत्रण में किया और कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, चौरी चौरा थाना क्षेत्र में सरैया ब्लॉक रोड पर रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने आरोप लगाया था कि मोहल्ले के कुछ दबंग युवक उसके साथ छेड़खानी करते हैं। शनिवार की रात युवकों ने उसके घर के सामने पटाखा फोड़ा और गेट पीटा। युवती ने रविवार सुबह मां के आने पर पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें:

शिकायत की जांच के लिए एसआई शिवकुमार यादव और प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर थाने भेजा। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपितों के परिवार के लोग पीड़िता के घर के बाहर जुट गए और घर पर पथराव कर दिया। सूचना पर जब पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वहां पहले हाथापाई करने की कोशिश की फिर भाग खड़े हुए। भाग कर आगे जाने के बाद पीछे से पुलिस पर ही पत्थर फेंके।

बताया गया कि पथराव करने वालों में आरोपियों के परिवार की महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। दरोगा प्रमोद व शिवकुमार को पत्थर लगे। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। सूचना मिलते ही सीओ अनुराग सिंह और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बाजार में कर रहा था छेड़खानी... वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, ऐसे पकड़ा मनचला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link