SportsUttar Pradesh

टीम इंडिया की जीत पर झूमा लखनऊ, आधी रात सड़कों पर मनाई जश्न की दीपावली

लखनऊ, 29 सितंबर 2025:

एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के साथ रविवार रात लखनऊ शहर जश्न में डूब गया। रिंकू सिंह के चौके ने जैसे ही टीम इंडिया को खिताब दिलाया, वैसे ही शहर की गलियों और चौक-चौराहों पर “भारत माता की जय” और “इंडिया… इंडिया” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी।

हजरतगंज चौराहे पर जीत का जश्न मनाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ आया। इसके साथ चौक, अलीगंज, गोमतीनगर और आलमबाग तक लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर खुशी मनाते दिखे। आधी रात को माहौल दीपावली जैसा हो गया।आतिशबाजी, मिठाइयों का वितरण और डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। गाड़ियां जश्न का काफिला बन गईं और हर कोई जीत की खुशी में डूबा दिखा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

बहुत से लोग परिवार सहित जश्न मनाने निकले थे। सड़कों पर लोग “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते रहे। इस दौरान लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मिठाई खिलाते दिखाई दिए। यह जीत न सिर्फ क्रिकेट मैदान पर बल्कि पूरे लखनऊ के दिलों में दर्ज हो गई।

ये भी पढ़ें  सीतापुर BSA की पिटाई : मंत्री आशीष पटेल आए हेडमास्टर के समर्थन में, बोले...पूरी घटना की जांच हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link