ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने दिखाई 100 बसों को हरी झंडी

महाकुंभ नगर, 10 जनवरी 2025 :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 100 विशेष शटल बसों और अटल सेवा नाम से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाकुंभ में हिस्सा लेने आ रहे श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा देने के मकसद से नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम में व्यापक व्यवस्था की है।

महाकुंभ मे अपने दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री ने परेड क्षेत्र में 100 बसों को हरी झंडी दिखाई। महाकुंभ क्षेत्र में अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर आज मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और औद्योगिक विकास मंत्री द नन्द गोपाल नंदी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  गीडा की छात्राओं ने बनाया हाई-टेक 'आर्मी छाता गन', आतंकियों पर बरसाएगी गोलियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link