Uttar Pradesh

कुशीनगर : पुलिस से भिड़े गो-तस्कर, 3 को गोली मारकर कर दबोचा, 26 गोवंश बरामद

कुशीनगर : पुलिस से भिड़े गो-तस्कर, 3 को गोली मारकर कर दबोचा, 26 गोवंश बरामद

कुशीनगर, 10 सितंबर 2025:

यूपी के कुशीनगर जिले के पटहरेवा क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पटहेरिया-समऊर रोड स्थित बलुआ शमशेर शाही के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया, जिस पर सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में तीन गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर की तलाशी में 26 गोवंश क्रूरतापूर्वक भरे मिले। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, कारतूस, नकदी और मोबाइल भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आगरा निवासी जब्बार और रामपुर निवासी फैजान व नईम के रूप में हुई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। ये विभिन्न जिलों से गोवंश को अवैध रूप से बिहार ले जाते थे और वहां गोकशी करते थे। तीनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से गो-तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आंगनबाड़ी केंद्र में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link