अभ्यास की साधना से सीखा जल में योग… जमीन के हर आसन दिखते हैं स्वीमिंग पूल में

मयंक चावला
आगरा, 19 जून 2025:
यूपी के आगरा जिले में पेशे से वकील हरेश चतुर्वेदी
जल योग की अलख जगा रहे हैं। वो जमीन पर किये जाने वाले लगभग 40 आसन स्वीमिंग पूल के पानी मे आराम से करते हैं। कठिन अभ्यास से जल योग में महारत हासिल करने वाले हरेश युवाओं को इससे जुड़ने का आवाह्न करते हैं।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम पुरी में रहने वाले हरेश चतुर्वेदी मेरी कान्वेंट स्कूल के स्विमिंग पूल में जल योग के गुर सिखाते हैं। पेशे से वकील हरेश करीब 30 सालों से पानी पर योग कर रहे है। हरेश चतुर्वेदी एक दो नहीं बल्कि करीब 40 तरीके के योग कर सकते है। हरेश चतुर्वेदी ने बताया कि जमीन पर बैठकर योग करने से ज्यादा फायदा पानी पर योग करने से है। जमीन पर रहकर स्वांस छोड़ने और लेने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती जबकि पानी पर इस तरफ का योग काफी कठिन हो जाता है। अब वो सूर्य नमस्कार से लेकर शीर्षासन तक पानी पर करते है।
एक तैराक के लिए भी शायद पानी पर बिना हाथ पैर चलाए टिक पाना संभव नहीं लेकिन हरेश घंटों तक बिना हाथ पैर हिलाए लेट सकते ,बैठ सकते है। और वो सभी योग कर सकते है जो सोचने और देखने में शायद असंभव लगते हो। हरेश चतुर्वेदी चाहते है कि सरकार जिन स्कूलों में स्वीमिंग पूल है वहां अगर अनुमति दें तो वो बच्चों को भी इस तरह का योग सीखा सकते है। इसके लिए थोड़ा संयम व खानपान का ध्यान रखना होगा। आज की युवा पीढ़ी भी इसने काफी प्रभावित है।






