PoliticsUttar Pradesh

PM मोदी के वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, विरोध थामने की कोशिश

लखनऊ, 11 सितंबर 2025:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे और मॉरिशस के प्रधानमंत्री संग होने वाली अहम द्विपक्षीय वार्ता से पहले यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। बुधवार देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ स्थित उनके आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

वाराणसी में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते कई नेताओं को उनके घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया। अजय राय ने पहले ही पीएम मोदी के काशी आगमन पर विरोध का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें:

उनका कहना था कि जब तक राहुल गांधी का रास्ता रोकने वाले यूपी सरकार के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हाउस अरेस्ट के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

उन्होंने लिखा… “पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना-ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा, ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा। कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा और आवाज देगा-“मोदी, वोट चोरी बंद करो!” इस घटनाक्रम के बाद वाराणसी और लखनऊ में सियासी हलचल और तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें  UP : कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को लेकर गरमाई सियासत, मायावती का सपा-कांग्रेस पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link