Government policiesUttar Pradesh

UP पुलिस की दरोगा भर्ती : आवेदन में संशोधन का मिला मौका, 15 सितंबर तक कर सकते हैं सुधार

लखनऊ, 12 सितंबर 2025:

यूपी पुलिस में दरोगा और उसके समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने अप्लीकेशन में संशोधन का अवसर मिल गया है। उम्मीदवार आज से 15 सितंबर सुबह 6 बजे तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लगातार अनुरोध को देखते हुए यह सुविधा प्रदान की है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन कर वेबसाइट apply.upprpb.in पर उपलब्ध एप्लीकेशन हिस्ट्री में जाकर मॉडिफाई डिटेल्स सेक्शन के माध्यम से आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

हालांकि, अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) से प्राप्त विवरण और अपलोड की गई फोटो में बदलाव नहीं कर सकेंगे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि दरोगा और समकक्ष पदों के लिए गुरुवार शाम तक 15 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके थे। वहीं, पुलिस विभाग के सभी पदों पर भविष्य में होने वाली सीधी भर्ती के लिए अब तक 21 लाख युवाओं ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  अयोध्या : फटा कुर्ता पहन रामलला की शरण में पहुंचे भाजपा विधायक नंदकिशोर गर्जुर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link