Uttarakhand

उत्तराखंड : नेपाल के हालात के बीच CM धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, सीमाई सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

देहरादून, 12 सितंबर 2025:

पड़ोसी देश नेपाल में हाल के दिनों में बने राजनीतिक हालात को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में चंपावत, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी असामाजिक या उत्पाती तत्व की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सामग्री फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने जिला प्रशासन को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और SSB के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों, ग्राम समितियों, पुलिस एवं वन विभाग की सामूहिक भागीदारी से निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने सीमाई प्रवेश मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग और सीमा पार से होने वाले आवागमन पर कड़ी सतर्कता बरतने पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।

बैठक में सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चुनौतियों, खुफिया तंत्र की मजबूती, सामुदायिक भागीदारी और केंद्रीय एजेंसियों से तालमेल को लेकर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं मंडलायुक्त, कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के डीएम, एसपी सहित SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  महर्षि वाल्मीकि जयंती : शोभायात्रा कार्यक्रम में धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का बढ़ेगा मानदेय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link