Lucknow CityUttar Pradesh

युवती को बहाने से दोस्त के घर बुलाया…ब्लात्कार के बाद गांव किनारे छोड़ा, आरोपी फरार

युवती को बहाने से दोस्त के घर बुलाया...ब्लात्कार के बाद गांव किनारे छोड़ा, आरोपी फरार

एमएम खान

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहा क्षेत्र के एक गांव में युवती को झांसा देकर उसके परिचित युवक ने घर से ले जाकर पड़ोस के गांव में अपने दोस्त के घर में बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी युवती को गांव के किनारे छोड़कर भाग गया।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने निगोहा थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मोहनलालगंज के भावा खेड़ा गांव का रहने वाला शिवा है। दोनों के परिवारों में पहले से ही नजदीकियां थी। युवती से फोन और मुलाकात के दौरान संपर्क बढ़ा और गुरुवार रात उसने युवती को झांसा देकर अपने साथ ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इटावा जेल के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कार्यकर्ताओं से मिलने से रोकने पर भड़के

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link