Lucknow City

करवा चौथ के रंग : बाजारों में मेहंदी की महक, सोलह श्रृंगार की चमक… सुहागिनों में दिखा ये क्रेज

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2025:

करवा चौथ का पर्व आज पारंपरिक श्रद्धा और आधुनिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजन की तैयारी में लगी हैं। बाजारों में मेहंदी की खुशबू और खरीदारी की रौनक छाई हुई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज, अमीनाबाद, भूतनाथ, लेखराज के साथ दूसरे बाजार में पूर्व संध्या पर करवा चौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सड़क किनारे मेंहदी लगवाने का नजारा देखने लायक था।

सुहागिनों ने हथेलियों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई और पूजा सामग्री, करवा, छलनी, साड़ी, ज्वेलरी व कॉस्मेटिक्स की खरीदारी देर रात तक जारी रही। शुक्रवार को भी बाजार गुलजार रहे।

ये भी पढ़ें:

इस बार खास बात यह रही कि पतियों ने भी खरीदारी में सक्रिय भूमिका निभाई। कोई पत्नी संग साड़ी और ज्वेलरी खरीदता नजर आया, तो कोई मोबाइल और मेकअप किट चुनता दिखा। हजरतगंज में एक युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी को उनके पहले करवा चौथ पर स्मार्टफोन गिफ्ट करने आए हैं।

Advertisement

पूरे शहर में करवा चौथ की उल्लासमयी छटा फैली है।कहीं मेंहदी की महक है तो कहीं लाल साड़ियों और चूड़ियों की चमक। महिलाएं शाम को चांद के दीदार के साथ व्रत खोलने की तैयारियों में जुटी हैं। प्यार व आस्था का यह पर्व पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा है।

ये भी पढ़ें  UP विधानसभा : स्कूल मर्जर, निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षकों की कमी पर विपक्ष का सरकार पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link