Hardoi City

हरदोई : दरोगा ने मृत व्यक्ति से लिए ‘बयान’…पत्नी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

हरदोई, 12 अक्टूबर 2025:

यूपी के हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के गैसिंहपुर गांव में एक दरोगा पर ऐसे व्यक्ति को नोटिस तामील कराने और उसके बयान दर्ज करने का आरोप लगा है, जिसकी मृत्यु करीब दो वर्ष पहले ही हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रेखा सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर संबंधित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

रेखा सिंह के अनुसार, उनके पति ज्ञानेंद्र सिंह का निधन 30 मई 2023 को हो गया था। गांव में उनकी कुछ जमीन को लेकर जाबिर अली, जैनुल, जावेद और पट्टर नामक लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके छप्पर में आग लगा दी थी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों पर कछौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे के विवेचना अधिकारी दरोगा अनिल सिंह ने मामले की जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में उन्होंने उल्लेख किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के पति ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की, उन्हें नोटिस तामील कराई और उनके बयान दर्ज किए। रेखा सिंह ने सवाल उठाया कि जब उनके पति की मृत्यु घटना से करीब दो साल पहले हो चुकी थी, तो दरोगा ने आखिर किससे मुलाकात की और बयान किससे दर्ज किए? रेखा सिंह ने कहा कि यह मामला कागजी जांच की पोल खोलने वाला है। मृतक के पुत्र कपिल सिंह ने भी शासन से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र ट्रेन दुर्घटना : आग की अफवाह से पटरी पर कूदें यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कटे, हादसे में अब तक 13 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button