Lucknow City

नशे में रॉन्ग साइड दौड़ाई कार… बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा, मौत

एमएम खान

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ में नगराम-निगोहा मार्ग पर समेसी पावर हाउस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया।

समेसी निवासी सत्यदेव का 38 वर्षीय बेटा अतुल शुक्ला मोहनलालगंज गौरा स्थित एक निजी संस्थान में गार्ड के पद पर कार्यरत था। शनिवार की रात ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहा था। समेसी पावर हाउस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर ने उसकी बाइक को रॉन्ग साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अतुल बाइक समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

परिवारवालों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान अतुल की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कामिनी, 14 वर्षीय बेटी मानवी और 8 वर्षीय बेटा शुभ का रो-रोकर बुरा हाल है।

राहगीरों के मुताबिक, कार चालक नशे में धुत था और उसने रॉन्ग साइड से आकर यह हादसा किया।
एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी चालक सतगुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन कब्जे में लेकर मृतक के पिता सत्यदेव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  पुलिस का डबल अटैक... लखनऊ में लंगड़ाते नजर आए 3 वांटेड, मुठभेड़ में ऐसे दबोचे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link