Lucknow City

लखनऊ में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, 27 अक्टूबर को CM योगी देंगे सूर्य को अर्घ्य, होंगे ये कार्यक्रम

​लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025:

​यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर स्थित लक्ष्मण मेला मैदान पर आयोजित होने वाले भव्य एवं दिव्य छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, भाजपा नेता नीरज सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई लोगों ने मंगलवार को छठ घाट की साफ-सफाई के लिए श्रमदान अभियान का शुभारंभ किया।

​अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान 27 अक्टूबर को 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, एसके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि व नेता भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

​पर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी (असम) और गोपाल राय (बलिया), सुरेश शुक्ला (मुंबई) सहित लगभग 200 लोक कलाकार 18 घंटे लगातार अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। ​छठ महापर्व के इस आयोजन को लेकर राजधानी के पूर्वांचल समाज में खासा उत्साह है।

ये भी पढ़ें  75 साल ताले में बंद रही ब्रेडमैन की कैप... गुमनाम खरीरदार ने लगभग 3 करोड़ में खरीदी, भारत से जुड़ा है खास रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button