Lucknow City

लखनऊ में सेहत से खिलवाड़: 10 कुंतल नकली खोवा जब्त, घर में चल रही फैक्ट्री सील

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में नकली खोवा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) की टीम ने दीपू उर्फ गोलू के घर पर छापेमारी कर करीब 10 कुंतल खोवा और अन्य खाद्य सामग्री सील कर दी। इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख बताई जा रही है।

दीपावली और भाईदूज जैसे त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों, नमकीन, घी और तेल के नमूने लिए गए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें  पंचायतों की प्रगति को मिलेगा नया मंच, सीएम योगी ने लॉन्च किया मासिक न्यूजलेटर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link