Lucknow City

यात्रीगण ध्यान दें : छठ महापर्व पर यूपी से गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान के लिए आज से विशेष ट्रेनें

लखनऊ, 21 अक्टूबर 2025:

छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यूपी से गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से आज से संचालित की जा रही हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा।

प्रमुख विशेष ट्रेनें और उनके मार्ग

ये भी पढ़ें:

05023 गोमतीनगर–खातीपुरा पूजा विशेष गाड़ी : गोमतीनगर से रात 23:55 बजे प्रस्थान करेगी, मार्ग – बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद।

Advertisement

01416 गोरखपुर–पुणे पूजा विशेष गाड़ी : गोरखपुर से शाम 17:30 बजे, मार्ग – बस्ती, गोंडा, लखनऊ जं., कानपुर सेंट्रल।

05062 टनकपुर–अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी : टनकपुर से सुबह 04:35 बजे, मार्ग – पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज।

09196 मऊ–बड़ोदरा पूजा विशेष गाड़ी : मऊ से रात 23:45 बजे, मार्ग – औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज जं., टूंडला, कोटा।

01080 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा विशेष गाड़ी : गोरखपुर से दोपहर 14:30 बजे, मार्ग – खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल।

01124 मऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी : मऊ से सुबह 07:35 बजे, मार्ग – औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं., मिर्जापुर।

04824 मऊ–जोधपुर पूजा विशेष गाड़ी : मऊ से सुबह 04:00 बजे, मार्ग – आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल।

05047 बनारस–कोलकाता टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी : बनारस से सुबह 10:45 बजे, मार्ग – वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारणी और टिकट की उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें  बाल दिवस पर याद किये गए चाचा नेहरू... बच्चों ने काटा केक, खेलकूद कर जीते इनाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link