Sports

पाकिस्तान क्रिकेट टीम : मोहम्मद रिजवान पर गिरी गाज… शाहीन शाह अफरीदी को मिली वनडे टीम की कमान

इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर 2025:

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस्लामाबाद में हुई एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया। इस बैठक में व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन, हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद और चयन समिति के सदस्य मौजूद थे। अब वनडे टीम की कमान मिलने के बाद अब शाहीन अफरीदी के सामने पाकिस्तान क्रिकेट को नए सिरे से खड़ा करने की बड़ी चुनौती होगी।

PCB ने रिजवान की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान की वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान की पहली वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी।

मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से लगातार निराशाजनक रहा है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में पाकिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा और वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम को 1-2 से पराजय झेलनी पड़ी। इन लगातार हारों ने PCB को कप्तानी में बदलाव का बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, रिजवान का कप्तानी करियर शुरुआत में शानदार रहा था। उन्होंने अक्टूबर 2024 में वनडे टीम की कमान संभाली थी और शुरुआती दौर में पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती, साउथ अफ्रीका को उसके घर में 3-0 से हराया, और जिम्बाब्वे को 2-1 से मात दी। लेकिन इसके बाद टीम की फॉर्म अचानक गिर गई। बतौर कप्तान रिजवान ने 20 वनडे मैच खेले, जिनमें पाकिस्तान को 9 में जीत और 11 में हार मिली।

25 वर्षीय शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने सितंबर 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में अपना वनडे डेब्यू किया था और अब तक 66 मैचों में 131 विकेट झटके हैं। शाहीन ने पहले भी जनवरी 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम की कप्तानी की थी। हालांकि वह सीरीज पाकिस्तान 1-4 से हार गया था, लेकिन शाहीन के नेतृत्व और आक्रामक रुख की सराहना की गई थी।

ये भी पढ़ें  IND vs NZ T20: दो साल बाद लौटे ईशान किशन का गरजा बल्ला... मारी शानदार फिफ्टी, दिलाई भारत को 2-0 की बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button