Uttarakhand

उत्तराखंड : CM धामी ने ऐसे की गोवर्धन पूजा, बोले… गौमाता की सेवा पर्यावरण और अर्थव्यवस्था का संवर्धन

देहरादून, 22 अक्टूबर 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा न केवल प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि यह मनुष्य और पशुओं के बीच गहरे संबंध की झलक भी दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गौ-संवर्धन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जोड़ रही है।

ये भी पढ़ें:

राज्य में निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पहले जहां गौशालाओं में पाले जा रहे पशुओं के भरण-पोषण के लिए 5 रुपए प्रतिदिन दिए जाते थे, अब इसे बढ़ाकर 80 रुपए प्रति पशु प्रतिदिन कर दिया गया है। साथ ही निजी गौशालाओं के निर्माण पर 60 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान भी किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में लगभग 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी गौ-संवर्धन और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें  2027 की जंग से पहले बसपा की नई चाल : मायावती के दांव आकाश की पारी और UP में बदलती सियासत की बिसात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link