Sports

क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी ‘नो हैंडशेक’ मिशन : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025:

क्रिकेट के मैदान पर शुरू हुआ भारतीत खिलाड़ियों का ‘नो हैंडशेक’ आंदोलन अब कबड्डी तक पहुंच गया है। एशियाई यूथ गेम्स 2025 में भारत की युवा कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के विशाल अंतर से हराकर न केवल खेल में अपना दबदबा दिखाया, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान की मिसाल भी पेश की।

मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने औपचारिक रूप से हाथ मिलाने की कोशिश की तो भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने दृढ़ता से इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देशभर में उनकी सराहना हो रही है।

भारतीय टीम ने इससे पहले बांग्लादेश (83-19) और श्रीलंका (89-16) को भी बुरी तरह हराया था। तीनों मैच जीतकर टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

‘नो हैंडशेक’ नीति की शुरुआत एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले की निंदा स्वरूप की थी। तब से भारतीय पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया है।

Advertisement

अब जब यही रुख कबड्डी के मैदान पर भी नजर आया, तो साफ हो गया कि भारतीय खिलाड़ी केवल खेल ही नहीं, राष्ट्र की भावना को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें  मेरठ : एसटीएफ ने दबोचा हथियार तस्कर, 1975 कारतूस और कार बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link