Lucknow City

लखनऊ : शहर के कई इलाकों में शाम तक बंद रहेगी वाटर सप्लाई… इन मोहल्लों में हो सकती है परेशानी

जलकल विभाग कराएगा पाइप लाइन की मरम्मत, इसके चलते शहर के कई मोहल्लों की करीब 10 लाख आबादी की जलापूर्ति रहेगी बंद

लखनऊ, 10 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ की वाटर सप्लाई को दुरुस्त करने के चलते आज शहर की करीब 10 लाख आबादी को परेशानी उठानी पड़ सकती है। कई इलाकों में शाम तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।

नगर निगम के जलकल विभाग के मुताबिक शहर के कई इलाकों में आज शाम 5 बजे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। दरअसल मुसाहिबगंज के पास रॉ-वॉटर मेन फीडर पाइप लाइन की मरम्मत की जानी है। इसके चलते गऊघाट पंपिंग स्टेशन से ऐशबाग जलकल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इससे करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित हो सकती है।

शहर के ऐशबाग, राजेन्द्रनगर, राजाबाजार, राजाजीपुरम्, करेहटा, गढ़ी कनौरा, गनेशगंज, नक्खास, लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), लाटूश रोड, नाका हिण्डोला समेत आसपास के क्षेत्र में शाम तक पानी नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें:

जलकल विभाग के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कार्य नागरिक हित में किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। आपात स्थिति में लोग इन नंबरों 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  नशा मुक्त मैराथन जागरूकता रथ पहुंचा सीतापुर, लखनऊ में 19 अक्टूबर को होगी फुल मैराथन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button