Uttar Pradesh

UP : विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा का विरोध, अखिलेश बोले-9 साल कुछ नहीं किया, अब क्या करेंगे

लखनऊ, 11 अगस्त 2025:

यूपी विधानसभा में योगी सरकार अपने विजन डाक्यूमेंट को लेकर 24 घंटे की विशेष चर्चा कराने की तैयारी में है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल सपा ने इस पर विरोध जताया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब नौ साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया, तो अब 24 घंटे की चर्चा से क्या होगा।

अखिलेश यादव ने सपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद कहा कि मैं 24 घंटे सदन चलाने का विरोध करता हूं। ये क्या बात हुई कि आपने 9 साल तक तो कोई काम नहीं किया और अब 24 घंटे जगाओगे किसी को? इतने कम दिन का ही सत्र क्यों है? मालूम हो कि मानसून सत्र के दौरान सदन में 13 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त सुबह 11 बजे तक लगातार 24 घंटे विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा होनी है।

सपा प्रमुख ने विधायकों से कहा कि वे स्कूल मर्जर और सरकार के बढ़ते अन्याय के खिलाफ सदन में जोरदार आवाज उठाएं। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग से हाल में हुए उपचुनाव वाले जिलों के जिलाधिकारियों को निलंबित करने की मांग की, ताकि फर्जी वोटर लिस्ट तैयार न हो सके।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  आग की लपटों में घिरा कपड़ा व्यापारी का मकान... लाखों की क्षति, सुरक्षित बचाया गया परिवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link