National

बिहार चुनाव : एनडीए रिकॉर्ड जीत के करीब… चुनाव आयोग ने शुरू किया नतीजों का एलान

दो चरणों में हुए चुनाव में 66.90 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 9.6 फीसदी ज्यादा है

पटना/ बिहार, 14 नवंबर 2025:

बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणा जारी है। सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए रिकॉर्ड जीत के करीब है। वहीं, महागठबंधन शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर देने के बाद से ही लगातार पिछड़ता जा रहा है। विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी लगातार सिमटती दिख रही है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है।

राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ NDA यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच है। एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) हैं।

अब तक आयोग 243 में से 31 सीटों पर नतीजों का ऐलान कर चुका है। इनमें 15 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। पार्टी 76 सीटों पर आगे चल रही है। 9 पर जीत चुकी जदयू 74 सीटों पर आगे है। 3 सीटें जीत चुकी जदयू 23 सीटों पर आगे चल रही है। 19 पर आगे चल रही लोजपा 1 सीट पर विजयी हो चुकी है। कांग्रेस 1 सीट पर जीत के साथ 4 पर आगे चल रही है। AIMIM ने 2 पर जीत हासिल कर ली है और 3 सीटों पर आगे है।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि मंगलवार को 122 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 68.79 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसी तरह पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था और उसमें 65.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दो चरणों में हुए चुनाव में 66.90 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 9.6 फीसदी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें  फेसबुक से चलता था नकली नोटों का नेटवर्क... अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य श्रावस्ती में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button