Lucknow City

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भरा SIR फॉर्म, वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की चल रही कवायद

लखनऊ में वोटर हैं राजनाथ, यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तैयार की जा रही है मतदाता सूची

लखनऊ, 17 नवंबर 2025:

यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत चल रहे इस राज्यव्यापी अभियान में आम मतदाताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय दिख रहे हैं। इसी क्रम में देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपना SIR फॉर्म भरा।

लखनऊ दौरे पर आए राजनाथ सिंह ने शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट शुद्धिकरण की प्रक्रिया को महत्व देते हुए रविवार को स्वयं फॉर्म भरा। मालूम हो कि राजनाथ सिंह लखनऊ के मतदाता हैं।

रक्षा मंत्री नगर निगम, विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए यहीं आते हैं। इसलिए उन्होंने भी SIR प्रक्रिया में हिस्सा लिया। SIR प्रक्रिया फिलहाल पूरे प्रदेश में तेजी से चल रही है। लखनऊ में इसका विशेष रूप से पालन करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी: सीएम योगी के दौरे में सांड दिखा, 2 बेलदार सस्पेंड, 14 कर्मी बर्खास्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button