Lucknow City

लखनऊ के आलमबाग इलाके की 50 हजार आबादी को होगी परेशानी… आज शाम नहीं आएगा पानी

चंदरनगर स्थित भूमिगत जलाशय की जलकल विभाग की ओर से कराई जा रही सफाई, इलाके की 12 कॉलोनियों पर पड़ेगा असर, जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जा सकते हैं पानी के टैंकर

लखनऊ, 20 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले लोगों को आज शाम पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। चंदरनगर स्थित भूमिगत जलाशय की सफाई के चलते जलकल विभाग ने शाम की जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर इलाके की 12 प्रमुख कॉलोनियों की लगभग 50 हजार की आबादी पर पड़ेगा।

जलकल विभाग के अनुसार जलाशय की नियमित और जरूरी सफाई कराई जा रही है। इससे भविष्य में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान आज शाम पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में चंदरनगर, ओमनगर, जयप्रकाशनगर (आंशिक), रामनगर, अमरुदहीबाग, भिलांवा, शक्तिनगर, कुरियाना (आंशिक), अर्जुननगर, पूरननगर (आंशिक), ऋषिनगर (आंशिक) और पुराना सरदारी खेड़ा शामिल हैं।

jal

ये भी पढ़ें:

इन इलाकों में शाम के समय रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की किल्लत हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जलकल विभाग ने लोगों से पहले से सतर्क रहने की अपील की है।

Advertisement

जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि लोग असुविधा से बचने के लिए पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार पानी स्टोर कर लें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जलापूर्ति बहाल करने की पूरी कोशिश की जा रही है और सफाई कार्य पूरा होते ही पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी इलाके में पेयजल की समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है तो लोग जलकल विभाग से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे। जलकल विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अस्थायी परेशानी भविष्य में बेहतर जलापूर्ति के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें  UP से साढ़े चार करोड़ वोटर गायब, बाहर से लाए जाएंगे फर्जी मतदाता! आप सांसद का चुनाव आयोग व भाजपा पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link