Lucknow City

लखनऊ : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर : वकील के मुंशी की कुचलकर मौत, गाड़ी में लगा BJP झंडा

गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में युवक के ऊपर चढ़ा दी गाड़ी, स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोक लिया लेकिन चालक हो गया फरार

लखनऊ, 13 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में हाईकोर्ट के एक वकील के मुंशी की मौत हो गई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सड़क किनारे चाय पी रहे युवक को पहले जोरदार टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में उसके पेट के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोक लिया लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया।

यह हादसा गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में शनिवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान सीतापुर जनपद के गंगापुरवा निवासी सुनील कुमार (32) के रूप में हुई है। सुनील हाईकोर्ट में एक वकील के यहां मुंशी के तौर पर काम करता था। वह लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित सुषमा हॉस्पिटल के पास किराए के मकान में रहता था। रोज की तरह वह सुबह चाय पीने सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने घबराहट में गाड़ी भगाने की कोशिश की और इसी दौरान फॉर्च्यूनर सुनील के पेट के ऊपर से चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दौड़कर गाड़ी को रुकवाया लेकिन चालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया। गाड़ी अमेठी जिले की बताई जा रही है। उस पर बीजेपी का झंडा और विधानसभा का पास लगा हुआ था। विभूतिखंड पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के बड़े भाई गोपाल ने बताया कि सुनील के परिवार में पत्नी सरिता और दो छोटे बच्चे श्रवण और समर्थ हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Up News: CEC पर हमलावर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, अजय राय बोले- कार्यकर्ताओं पर दमन नहीं सहेगी पार्टी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link