Lucknow CityUttar Pradesh

Up News: शहीदों के बलिदान को सलाम, भगत सिंह जयंती पर प्रदेश में ‘रक्तदान महादान’

‘आप’ ने चलाया महाअभियान, लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सभी जिलों में लगाए शिविर, बोले- एक कतरा रक्त बचा सकता है किसी की जिंदगी

लखनऊ, 27 सितंबर 2026:

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को यूपी में व्यापक रक्तदान अभियान चलाया। पार्टी की ओर से हमीरपुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, सहारनपुर, आगरा, गोरखपुर, हापुड़, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, बरेली, गाजीपुर, सोनभद्र, चित्रकूट समेत प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। पार्टी के मुताबिक अभियान में युवाओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के शताब्दी विभाग में आयोजित रक्तदान शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान शहीद भगत सिंह समेत देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
lucknow-aam-admi-party-blood-donation-camp-bhagat-singh-jayanti-kgmu (2)

‘रक्तदान से किसी परिवार को उजड़ने से बचाया जा सकता है’

शिविर का उद्घाटन करते हुए आप की लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज देशवासियों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों के मामलों में रक्त की उपलब्धता जीवन बचाने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

भगत सिंह के विचारों को समाजसेवा से जोड़ने का संदेश

इरम रिजवी ने कहा कि भगत सिंह ऐसे भारत का सपना देखते थे जहां नागरिकों को बराबरी का अधिकार मिले और कोई भूखा या लाचार न रहे। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। पार्टी के मुताबिक राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में यह अभियान चलाया गया।

पार्टी ने दावा किया कि विभिन्न जिलों में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हुए सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया। इस अभियान में विवेक सिंह, विकास, माजिद, अनूप पाल, ज्ञान सिंह, जावेद, प्रेरणा, सुरभि, उमराह, उमेश, शहाना, आरिफा, शाहीन, निखत, खालिदा, गुलफिशा, माजदा, शोएब, किरन, रोहित, आफरीन, इशरत, जिया, सौम्या समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में भक्ति के रंग में रंगी जगन्नाथ रथयात्रा, सैकड़ों भक्तों ने खींचा प्रभु का रथ

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link