Uttar Pradesh

आगरा: आरपीएफ ने जीता ऑस्ट्रेलिया पर्यटक का दिल

मयंक चावला

आगरा, 25 अक्टूबर 2024

ताजनगरी आगरा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता ने ऑस्ट्रेलिया से आये एक विदेशी मेहमान का कीमती बैग ढूँढ निकाला।

ताजमहल का दीदार के लिए ऑस्ट्रेलिया से आये पर्यटक का कीमती बैग कल दिल्ली से आते समय गतिमान एक्सप्रेस में खो गया था।

ये भी पढ़ें:

बैग खोने की सूचना ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बने आरपीएफ थाने पर दी और 139 पर कॉल कर अवगत कराया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का पर्यटक अपने साथियों के साथ ताजमहल देखने चला गया।

ताज सुरक्षा के जवानों ने आरपीएफ से संपर्क साधा और पर्यटक का कीमती बैग ढूंढ कर उन्हें सौंप दिया।

ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा दी गयी सहायता से बहुत खुश हुए और थाना ताज सुरक्षा प्रभारी तिलकराम भाटी व उप निरीक्षक शिवराज सिंह और आरपी एफ की बहुत प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें  मतदाता दिवस: वोटरों ने ली शपथ...उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर सम्मानित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link