Uttar Pradesh

लखनऊ : किसानों ने घेरा शक्ति भवन, 15 घंटे पावर सप्लाई व नलकूप के लिए मुफ्त बिजली की मांग

लखनऊ, 9 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय शक्ति भवन को मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने घेर लिया। अपर्याप्त बिजली सप्लाई न होने से परेशान किसानों ने भारी संख्या में प्रदर्शन किया, जिससे हजरतगंज मुख्य मार्ग और श्रीराम टावर के बीच भीषण जाम लग गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अन्नू ने कहा कि किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए कम से कम 15 घंटे बिजली की आवश्यकता है, लेकिन हर दो घंटे पर कटौती की जा रही है। बिजली न मिलने से किसानों की फसलें सूख रही हैं और बार-बार शिकायत करने पर भी लाइनमैन कोई सुनवाई नहीं करता।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारी किसानों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

Advertisement

-पूरे प्रदेश में खराब पड़े ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे में बदला जाए।
-निजी नलकूप और एग्रीकल्चर फीडर पर 15 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
-नलकूप की बिजली किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाए।

किसानों का कहना है कि उनकी मांगों के संबंध में जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगातब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  छुट्टी न देने पर अड़ा था अफसर...तंग आकर पैंट खोल दिखाया सर्जरी का घाव, महकमे में मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link