Uttar Pradesh

आगरा : यमुना ने दिखाया विकराल रूप, पानी में समा गई महालक्ष्मी मंदिर की दीवार, श्रद्धालु सुरक्षित

मयंक चावला

आगरा, 9 सितंबर 2025 :

यूपी के आगरा जिले में यमुना की बाढ़ से शहर व ग्रामीण इलाके कराह रहे है। इसी बीच थाना कमला नगर स्थित बल्केश्वर कॉलोनी में बने श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर की ग्रिलनुमा दीवार तेज बहाव का दबाव सह नहीं सकी और पानी मे समा गई। मंदिर में जमा भीड़ में लोगों के बहने की अफवाह भी फैल गई। हालांकि देर रात तक मौके पर सक्रिय रहे प्रशासनिक अमले ने कोई जनहानि से इंकार किया और नदी के पास न जाने की अपील भी की है।

ये भी पढ़ें:

बल्केश्वर कालोनी में बना है महालक्ष्मी मंदिर

Advertisement

बता दें कि आगरा के शहरी क्षेत्र भी अब यमुना की बाढ़ से अछूता नहीं रह गया है। सिकंदरा इलाके के कैलाश मंदिर के गृभगृह में पानी प्रवेश कर गया है। वहीं आसपास के घर, बाजार और रास्तों पर पानी कब्जा दिख रहा है। इसी बीच सोमवार देर शाम कमला नगर की बल्केश्वर कालोनी में स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान एक हिस्से की ग्रिलनुमा दीवार गिरी और यमुना के पानी मे समा गई।

दीवार गिरने के बाद फैली श्रद्धालुओं के बहने की अफवाह

इस दीवार के आसपास खड़े रहकर लोग अक्सर पानी को निहारते रहते थे और सेल्फी भी लेते थे। इसी आशंका से दीवार गिरते ही कई लोगों के हताहत व गायब होने की चर्चा भी फैल गई। फिलहाल जानकारी होते ही डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा, क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और डीसीपी सिटी सोनम कुमार मौके पर आ गए। क्षेत्रीय पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम एक्टिव हुई। गोताखोर एक्टिव हुए और फिर यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया।

बचाव दल पहुंचे, खोजबीन व प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी से निराधार निकलीं अफवाहें

डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा ने कहा कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इसकी वजह यह है कि अभी तक पुलिस या प्रशासन को किसी ने यह सूचना नहीं दी है कि उनके परिवार के लोग लापता हैं। हालांकि हादसे वाली जगह पर लोगों की संख्या को लेकर जिस तरह की बातें कही जा रही थीं, उसे देखते हुए उफनती यमुना में गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई है। हादसे से पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई यमुना में तो नहीं गिरा है इसलिए गोताखोरों के जरिए तलाशी का काम कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे यमुना के नजदीक नहीं जाएं। इधर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा किसी को पानी में गिरते हुए नहीं देखा गया है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम तथा रेस्क्यू की टीमें मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें  8 साल से चप्पल घिस रहे, अब ओवरएज होने की तलवार... 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा मंत्री आवास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link