PoliticsUttar Pradesh

गोरखपुर : गृहमंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरे बसपाई… रखी ये मांग

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 24 दिसंबर 2024:

डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को यूपी के गोरखपुर में बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मालूम हो कि गृहमंत्री के खिलाफ यूपी में सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बसपाई सड़क पर उतरे। गोरखपुर में प्रदर्शन के दौरान बसपाइयों का कहना था कि वे बाबा साहब को भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने गृहमंत्री पर बाबा साहब के बारे बोलकर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। बसपाइयों ने कहा कि गृहमंत्री जब तक अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  आगरा : मां-बेटी की हत्या, बंद मकान में मिले शव, फरार पति पर संदेह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button