National

भारत में डिजिटल पासपोर्ट का दौर हुआ शुरू, जानिए कैसे बदल जाएगी आपकी ट्रैवल लाइफ

भारत ने ई पासपोर्ट का नया दौर शुरू हो गया है, लेकिन आपके पुराने पासपोर्ट पर अभी कोई असर नहीं पड़ेगा। अब चिप वाला पासपोर्ट एयरपोर्ट पर आपकी पहचान कुछ ही सेकंड में verify कर देगा।

लखनऊ, 17 नवंबर 2025 :

अब देशभर में ‘ई-पासपोर्ट सिस्टम’ शुरू कर दिया है। अब जो भी नया पासपोर्ट बनेगा या पुराना रिन्यू होगा, वह चिप वाला ई पासपोर्ट ही मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे सुरक्षा बढ़ेगी और एयरपोर्ट पर पहचान की प्रक्रिया पहले से तेज होगी।

क्या अब भी चलेगा आपका पुराना पासपोर्ट?

बिल्कुल चलेगा। जो भी लोगों के पास पुराना पासपोर्ट है, वह उसकी एक्सपायरी डेट तक पूरी तरह मान्य रहेगा। इसे तुरंत बदलने की कोई जरूरत नहीं है। नया ई पासपोर्ट तभी बनवाना होगा जब-

ये भी पढ़ें:

पासपोर्ट एक्सपायर होने वाला हो।

पासपोर्ट खराब हो गया हो।

पेज पूरे भर चुके हों। यानि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में क्या हुए बदलाव?

PSP V2.0 की शुरुआत के साथ पूरी प्रक्रिया और आसान हो गई है। अब अलग से कोई नया फॉर्म नहीं भरना पड़ता। पासपोर्ट सेंटर अपने आप ई पासपोर्ट जारी करेंगे। पासपोर्ट पोर्टल और मोबाइल ऐप दोनों अपडेट कर दिए गए हैं। नए सिस्टम में ये सुविधाएं मिलेंगी…

ऑटोफिल फॉर्म।

आसान डॉक्यूमेंट अपलोड।

UPI और QR कोड पेमेंट।

रियल टाइम मदद के लिए AI चैट और वॉयस बॉट। यानी अब पूरा काम पहले से ज्यादा smooth हो गया है।

कैसा है नया ई पासपोर्ट?

ई पासपोर्ट देखने में लगभग पुराने जैसा ही है। बस उसके कवर पर एक छोटा सा गोल्डन चिप सिंबल बना होता है। इसके अंदर RFID चिप और एंटीना लगाया गया है। इसमें आपकी personal और biometric जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है। यह डेटा PKI सिक्योरिटी से लॉक रहता है ताकि कोई इसे बदल न सके। इससे एयरपोर्ट पर electronic verification बहुत तेजी से हो जाता है।

ये भी पढ़ें  इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार के आरोपी जज के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर का किया विरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link