NationalPoliticsUttar Pradesh

अमेठी : दिल्ली की सीएम के खिलाफ सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन

आदित्य मिश्र

अमेठी, 9 अप्रैल 2025:

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में बुधवार को अमेठी में सपा की महिला सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया।

दर्जनों महिलाओं ने चूल्हा और गैस सिलेंडर लेकर अमेठी नगर में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने रेखा गुप्ता के बयान की कड़ी निंदा की और गैस की कीमतों में वृद्धि को गरीब जनता के साथ अन्याय बताया।

ये भी पढ़ें:

महिला सभा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। भाजपा को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। हम भी जवाब देना जानते हैं, लेकिन हमारे संस्कार हमें संयम सिखाते हैं।

रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि इससे आम आदमी की रसोई का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं ताकि जनता को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं “महंगाई हटाओ, सरकार बचाओ” और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” जैसे नारे लगाती रहीं। प्रदर्शन के चलते नगर में कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

ये भी पढ़ें  जूता छुपाई की रस्म में 50 हजार की जगह 5000 दिए, भड़के दुल्हन पक्ष वालो ने दूल्हे की पिटाई कर दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link